
देसही देवरिया। पारदर्शी विकास ब्यूरो। डॉ. विनय कुमार राव को भाजपा का जिला मंत्री बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम महुआडीह चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माला और अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा मिठाई बांटकर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. राव के जिला मंत्री बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। महुआडीह मंडल के प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉ. विनय कुमार राव को बुधवार देर रात जारी पार्टी पदाधिकारियों की सूची में जिला मंत्री बनाए जाने की घोषणा हुई। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। गुरुवार सुबह कार्यकर्ताओं ने बालकुआं स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर मिठाई खिलाई और बधाई दी। शाम को महुआडीह चौराहे पर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. विनय कुमार राव ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां आम कार्यकर्ताओं का भी बिना भेदभाव सम्मान किया जाता है। मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि डॉ. राव के जिला मंत्री बनने से पार्टी के सांगठनिक कार्यों को नई गति मिलेगी। इस दौरान अनिरुद्ध राव, परमात्मा राय, संजीव राय, रिपुषदन मणि त्रिपाठी, अखंड यादव, पुरुषोत्तम गौतम, अरविंद दुबे, मार्कण्डेय सिंह, अमरजीत मल्ल, नंद प्रसाद मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।