news-details

*भाजपा जिला अध्यक्ष काली प्रसाद के स्वागत की तैयारियां तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया देवरिया जिले के सलेमपुर में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री काली प्रसाद के स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक गौतम ने बताया कि 13 जून 2026 को मीरा लॉन , औरंगाबाद (सलेमपुर) में भव्य स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जिला अध्यक्ष काली प्रसाद के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। समारोह में जिले व प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।