
PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम लखनऊ आगमन पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल के निकट उनका स्वागत किया। इस दौरान 500 फीट लंबा पार्टी ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में पूरे क्षेत्र में पार्टी के समर्थन में नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने डॉ. नीरज बोरा द्वारा परोसी गई लखनऊ की प्रसिद्ध झालमुड़ी का स्वाद भी लिया। भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यकर्ताओं के लिए ठंडे पानी, छाछ और जलपान की व्यवस्था की गई थी। डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि उत्तर विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहा है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।