
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गॉड के प्रथम कानपुर आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय महामंत्री अजय बाबा गिहार ने की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री लाल सिंह गिहार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोपाल सहारिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सहित क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजाति समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने समाज को संगठित होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गॉड ने कहा कि भाजपा लगातार जनजातीय समाज को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कानपुर-बुंदेलखंड के पदाधिकारियों से गिहार समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और प्रत्येक जिले में समाज की जनसंख्या का विवरण प्रदेश कार्यालय भेजने को कहा। उन्होंने जिला अध्यक्षों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार और जनजातीय समाज के हितों को लेकर भी चर्चा की गई।