news-details

बहुजन समाज पार्टी ने पिछड़ी जातियों को दी सर्वाधिक राजनीतिक भागेदारी, मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराई -दिलीप कुमार विमल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी की ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी की बैठक गोसाईंगंज विधानसभा में हुई। बैठक को‌ मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने सम्बोधित किया। देश की 52% आबादी वाला पिछड़ा वर्ग को सर्वाधिक राजनैतिक भागीदारी बहुजन समाज पार्टी ने दिया उत्तर प्रदेश में चार बार बनी सरकार के समय में उचित सम्मान देकर पिछड़े वर्ग को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। लोकसभा विधानसभा के चुनाव में जहां सर्वाधिक हिस्सेदारी मिली।  बहुजन समाज पार्टी के संगठन में भी पिछड़े वर्ग को सर्वाधिक हिस्सेदारी देने का कार्य करती है पिछड़ी वर्ग का सम्मान बहुजन समाज पार्टी में ही सुरक्षित है। आने वाले विधानसभा के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ लाभ बंद होकर पिछड़ा वर्ग बहुजन समाज पार्टी में कार्य करें जिससे सत्ता में आने के बाद इस समाज का सामूहिक विकास हो सके । बैठक की अध्यक्षता ओबीसी समाज भाईचारा के जिला संयोजक गुरु प्रसाद निषाद एवं संचालन गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी वीरेंद्र कुमार गौतम ने किया बैठक में सैकड़ो लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक में ओबीसी समाज के जिला संयोजक हरिनाथ राव, राम भारत वर्मा, ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत, पूर्व ग्राम प्रधान विजयपाल, पूर्व ग्राम प्रधान रमेश कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सियाराम वर्मा, राम प्रकाश पाल ,डॉक्टर शकील डॉक्टर अमरेश कुमार वर्मा ,,मनोज पाल, रामचंद्र वर्मा, बाबूराम मौर्य ,रविंद्र नाथ वर्मा ,रामजी मौर्या ,विजय बहादुर पाल राम सागर निषाद बृजेश कुमार प्रजापति मंशाराम निषाद अशोक निषाद संदीप निषाद विवेक पाल ज्ञान प्रकाश वर्मा ,राम जनक वर्मा , सोनू सिंह ,विश्वनाथ कुमार, पप्पू कुमार राव, बबलू वर्मा ,वीरेंद्र कुमार वर्मा ,राम तेज वर्मा आदि मौजूद रहे