news-details

बाढ़ प्रभावितों के बीच चौथे दिन भी राहत सामग्री लेकर पहुंची विधायक टीम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से दाउदनगर और आसपास के क्षेत्रों में बने बाढ़ जैसे हालात के बीच लखनऊ उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम लगातार राहत अभियान चला रही है। सोमवार को चौथे दिन टीम ने विभिन्न प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री और पीने के पानी की बोतलें वितरित कीं।जलभराव के बीच राहत कार्य में जुटी टीम ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पानी भरे रास्तों से सुरक्षित निकालने में भी मदद की। टीम के अनुसार, कई स्थानों पर फंसे पालतू पशुओं को भी सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। विधायक के निर्देश पर गठित टीमें अलग-अलग प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत सामग्री पहुंचा रही हैं।सोमवार को लोहरा मऊ, गणेशपुर, कैलाश विहार, बदनाम होटल क्षेत्र, आका विहार और मुर्दहिया समेत कई इलाकों में राहत सामग्री वितरित की गई। टीम के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों से उनकी जरूरतों की जानकारी भी ली।राहत अभियान में सतीश वर्मा, लवकेश सिंह, बबलू चौधरी, आशुतोष सिंह, राजीव सिंह, शिवम श्रीवास्तव, शैलेंद्र स्वर्णकार, सत्यम तिवारी, आयुष यादव, सनी दीक्षित, शैलेंद्र मौर्य, विवेक राजपूत और शिवम गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता जुटे रहे। विधायक की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी रखने की बात कही गई है।