news-details

"बाढ़ के पूर्व गंगा पार रेती पर बिखरे कूड़े - कचरे के निस्तारण के लिए गंगासेवियों ने की नगर आयुक्त से अपील"

You can share this post!

 

वाराणसी । मंगलवार को काशी के गंगासेवियों ने गंगा सेवक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को नगर निगम द्वारा आयोजित जनसुनवाई के दौरान पत्रक देकर गंगा पर रेती पर बिखरे   कूड़े - कचरे, धार्मिक निर्माल्य को निस्तारित करने का निवेदन किया। इस दौरान नगर आयुक्त से बताया कि गंगा में बाढ़ के पूर्व यदि कचरे का निस्तारण कर दिया जाए तो बाढ़ आने पर यह कूड़े कचरे गंगा में नहीं बहेंगे और इससे गंगा निर्मलीकरण के प्रयासों में भी चार चांद लगेंगे । गंगासेवियों ने नगर आयुक्त को यह भी भरोसा दिलाया कि नगर निगम कर्मचारियों के साथ  इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। नगर आयुक्त ने गंगासेवियों के आग्रह को स्वीकार करते हुए इस पुनीत कार्य में नगर निगम की ओर से त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया । इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा उपस्थित रहे ।।