news-details

बिधनू में जर्जर मकान की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, भैंस का बच्चा भी दबा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के कठारा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक पुराने और जर्जर मकान की छत अचानक गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग सरमन सिंह चंदेल की मौत हो गई। हादसे में बरामदे में बंधा भैंस का एक बच्चा भी मलबे में दबकर मर गया।जानकारी के मुताबिक, सरमन सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे और खेती-किसानी करते थे। शुक्रवार सुबह वह बरामदे में चारपाई पर लेटे हुए थे, तभी अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई और भारी मलबा सीधे उनके ऊपर आ गिरा।ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन की ओर से बताया गया कि मकान काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था। हालांकि, अधिकारियों ने यह भी कहा कि यह घटना किसी प्राकृतिक आपदा के कारण नहीं हुई, इसलिए तत्काल सरकारी सहायता के प्रावधान लागू नहीं होते।पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में कोई औपचारिक सूचना या तहरीर नहीं मिली है। वहीं, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम और कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।