news-details

बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. निर्मला सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बिठूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां और बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. निर्मला सिंह का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। पिछले तीन महीनों से दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लीवर संक्रमण के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां रात करीब 2 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।डॉ. निर्मला सिंह के निधन की खबर मिलते ही बिठूर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री का परिवार छोड़ा है। उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार शाम बिठूर स्थित आवास लाया जाएगा, जिसके बाद बुधवार को बिठूर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।डॉ. निर्मला सिंह बिठूर की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहीं। वर्ष 2002 में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं और इसके बाद लगातार पांच बार इस पद पर निर्वाचित हुईं। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।उनके कार्यकाल में बिठूर में घाटों के सौंदर्यीकरण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और नगर विकास से जुड़े कई कार्य हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिठूर को पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे बिठूर के लिए बड़ी क्षति बताया।