news-details

बांदा में पत्नी की शिकायत: पति साली को लेकर फरार, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बांदा में एक व्यक्ति के अपनी साली के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शंभूनगर की बताई जा रही है।शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी संगीता देवी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शादी करीब 12 साल पहले रामकेश वर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ वर्षों बाद पति का उनकी छोटी बहन के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया, जिसका उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई।पीड़िता के अनुसार पिछले लगभग पांच वर्षों से पति और बहन के बीच संबंध चल रहे थे। आरोप है कि 3 सितंबर 2025 को रामकेश वर्मा अपने दो बच्चों और पत्नी को छोड़कर साली के साथ फरार हो गया।महिला ने एसपी से मांग की है कि मामले में कार्रवाई कर या तो दोनों को अलग कराया जाए या कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। इस पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि कोतवाली नगर को मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।