news-details

बोतल बाबा पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में हरिओम यादव उर्फ बोतल बाबा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाबा महिला के बाल पकड़कर कोड़े और धारदार हथियार जैसी चीज से मारता दिखाई दे रहा है। महिला खुद पर किसी तरह का भूत-प्रेत का साया न होने की बात कहती रही और छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन बाबा उसे पीटता रहा।पीड़ित महिला का आरोप है कि कमरे में छेड़छाड़ की घटना के बाद वह बचने के लिए बाहर भागी थी, लेकिन बाबा के शिष्यों और उसके देवरों ने उसे पकड़ लिया। महिला का कहना है कि खुद को बचाने के लिए बाबा उसे समागम में ले गया और भूत-प्रेत का साया बताकर सबके सामने पीटा, ताकि उसकी बातों पर कोई विश्वास न करे।मामला देवराहट थाना क्षेत्र के चैन का पुरवा गांव स्थित हरिधाम सरकार आश्रम का है। बताया जा रहा है कि वीडियो 15 जून का है, जिसमें बाबा महिला को समागम में ले जाकर मारपीट करता दिखाई दे रहा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बाबा और उसके एक शिष्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।महिला का आरोप है कि बाबा ने पूजा के नाम पर उसे आश्रम बुलाया था। वहां उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई और बाद में समागम में ले जाकर भूत भगाने के नाम पर पीटा गया।पुलिस ने महिला की शिकायत पर हरिओम यादव समेत पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। वहीं बाबा ने खुद पर लगे आरोपों को साजिश बताते हुए सभी आरोपों को झूठा बताया है।