
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लोक निर्माण विभाग में इस समय शासन की ओर से निर्माण सामग्रियों की नई दरों के आधार पर पिछले वित्तीय वर्ष की अवशेष कार्ययोजनाओं के संशोधित प्राक्कलन और नये वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजनाएं तैयार करने का काम चल रहा है।नये वित्तीय वर्ष की कार्ययोजनाएं तैयार करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर कार्ययोजनाएं तैयार की जायेंगी।नये वित्तीय वर्ष में विटूमन के रेट में 11150रू से 12490रू की वृद्धि हुई है। निर्माण कार्यों की लागत में वृद्धि होने से पिछले वर्ष के सभी अवशेष कार्ययोजनाओं के संशोधित प्राक्कलन तैयार करके मुख्य अभियंता कार्यालय को भेजें जा रहे हैं।पिछले वित्तीय वर्ष में शुरू हुए कार्यों को बारिश के पहले पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है।निर्माण खंड के अन्तर्गत जगदीशपुर और जामों विकास खंड के अन्तर्गत अवशेष कार्यों के इस्टीमेट मुख्य अभियंता को भेजें जा चुके हैं। अन्य विकास खंडों के संशोधित प्राक्कलन तैयार किए जा रहे हैं।प्रांतीय खंड के अन्तर्गत तीस इस्टीमेट भेजें जा चुके हैं।नव निर्माण के कार्यों के प्राक्कलन अलग से तैयार किए जा रहे हैं।प्रांतीय खंड के अन्तर्गत तीस इस्टीमेट भेजें जा चुके हैं।नव निर्माण के कार्यों के प्राक्कलन अलग से तैयार किए जा रहे हैं।अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार और इंजीनियर रमेश चंद्र मंगलवार को दिन भर प्राक्कलन तैयार कराने और कार्ययोजना की बैठक कराने की तैयारी में लगे रहे।