news-details

बेसहारा बुजुर्गों और मानसिक विक्षिप्तों के रेस्क्यू की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर बेसहारा बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की बढ़ती संख्या को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जिले में कई बुजुर्ग और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोग खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। कई लोग वर्षों से अपने परिवारों से बिछड़े हुए हैं और पहचान के अभाव में उपेक्षित जीवन जी रहे हैं। यह स्थिति गंभीर मानवीय और सामाजिक चिंता का विषय है।शालिनी सिंह पटेल ने मांग की कि जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त टीम बनाकर विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया जाए। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें वृद्धाश्रम, आश्रय गृह और पुनर्वास केंद्रों में सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भोजन, उपचार और मानसिक स्वास्थ्य जांच की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि असहाय लोगों को सम्मानजनक जीवन दिलाना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।