news-details

बिस्कोहर में जलजमाव से हालात बिगड़े, वार्ड 11 के लोग परेशान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 11 भगत सिंह नगर, फूलपुर राजा में गंभीर जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़कें पानी से भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर लगातार पानी भरा रहता है, जिससे जगह-जगह कीचड़ और दुर्गंध फैल गई है। इससे संक्रामक और जल जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।समस्या से नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी पहले नहीं थी, लेकिन अब मामले की जांच कराकर जल्द समाधान कराया जाएगा।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की व्यवस्था सुधारकर जल्द राहत दी जाए, ताकि क्षेत्र में सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।