news-details

ब्राह्मण समाज का भविष्य समन्वय में, टकराव में नहीं : धनंजय पाण्डेय

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। परशुराम सेवा संस्थान के आईटी सेल प्रभारी धनंजय पाण्डेय ने ब्राह्मण संगठनों, सोशल मीडिया पेज संचालकों तथा लेखकों को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता और सकारात्मक नेतृत्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाजहित में कार्य करने वाले लोगों को संयम, सकारात्मक सोच और समन्वय की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।धनंजय पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज को जातिगत श्रेष्ठता की भावना से ऊपर उठकर सभी वर्गों को समान सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू समाज अपना है, इसलिए आपसी वैमनस्य के बजाय सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों से अपील की कि वे किसी भी जाति, समुदाय या राजनीतिक विरोधी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। उनके अनुसार, सामाजिक संवाद और मर्यादित अभिव्यक्ति ही स्वस्थ समाज की पहचान है।आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विरोध के बजाय सामाजिक और राजनीतिक वास्तविकताओं को समझने की आवश्यकता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद, सहयोग और सहभागिता ही सफलता का आधार है।पाण्डेय ने दलित महापुरुषों और सामाजिक प्रतीकों के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि समानता और सम्मान का मार्ग ही समाज को आगे बढ़ा सकता है।