news-details

बोरा फाउंडेशन और सेवा अस्पताल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 140 लोगों को मिला उपचार लाभ

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गौरभीठ फैजुल्लागंज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल का 70वां स्वास्थ्य शिविर रहा।शिविर में लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और अन्य शारीरिक जांच की गई। साथ ही मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कुल 140 लोगों ने अपनी जांच कराकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। वहीं 60 लोगों के नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल सकेगा।शिविर में सीमा पांडे (63) को बीपी और शुगर, मफूल (62) को बीपी-शुगर, कलावती (70) को सर्दी-जुकाम और किरन रावत (37) को पैरों से जुड़ी समस्या का उपचार दिया गया। इसके अलावा चन्द्रिका प्रसाद, राजरानी, लक्ष्मी, रामदुलारी, अमित तिवारी और सुनील कुमार समेत कई लोगों को जांच के साथ दवाएं उपलब्ध कराई गईं।मरीजों ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर डॉक्टरों की टीम और बोरा फाउंडेशन का आभार जताया। चिकित्सा टीम ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, खानपान और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए जरूरी सुझाव भी दिए।