news-details

बाड़ी पुल पर विधायक पीएन पाठक ने लगाई चौपाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक ने रविवार को बाड़ी पुल के समीप चौपाल लगाकर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना। आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं एवं ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।चौपाल में राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. संतराज सिंह बघेल तथा धर्मवीर सिंह ने मौके पर ही कई मामलों की जानकारी लेकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई।इस अवसर पर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करना है।चौपाल में रुपेश तिवारी, राज पाठक, मार्कण्डेय मणि, दीपक, किनरेश चौबे समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष सड़क, राजस्व, पेंशन एवं अन्य जनसमस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।