
PARDARSHI VIKAHS NEWS रुरा। कस्बे के कमला नगर वार्ड निवासी मनोरंजन शाह ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 150वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर कस्बे के आरपीएस इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में कॉलेज के संरक्षक लक्ष्मी सिंह गौर, सहायक अध्यापक डॉ. हिमांशु पांडेय, ब्रजेश कुमार पांडेय उर्फ रज्जू, चंदन द्विवेदी, विमल मिश्रा, जितेंद्र सिंह, अंकित शुक्ला, कुलदीप पांडेय और शशिनाथ ने मनोरंजन शाह को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनोरंजन शाह की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सम्मान समारोह में सभासद अंशुल बाजपेई, हर्षित द्विवेदी, रंजन अवस्थी, अभिषेक दीक्षित उर्फ बउआ और मंजुल शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।