news-details

बिना नंबर प्लेट ई-रिक्शा की टक्कर से किसान की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शा की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ई-रिक्शा चालक पर शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाने और पीछे से टक्कर मारने का आरोप लगाया है।मितौली गांव निवासी शीला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति जियालाल (पुत्र रामदीन) शुक्रवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि आदमपुर-मितौली गौशाला के पास इंदिरा नहर मार्ग पर सिरौना गांव निवासी अजीत और सुजीत ने शराब के नशे में ई-रिक्शा चलाते हुए उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में जियालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी का आरोप है कि हादसे में शामिल ई-रिक्शा पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। उन्होंने पुलिस को वाहन का चेसिस नंबर उपलब्ध कराया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।नगराम पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक जियालाल परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे।