
पारदर्शी विकास ब्यूरो
कुशीनगर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान के तत्वावधान में शाखोपार से करीब 250 श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को देवघर धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान बोलबम के गगनभेदी जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह आठ बजे से ही संस्थान के कार्यालय परिसर में शाखोपार के अलावा आसपास के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। करीब साढ़े 11 बजे पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं का जत्था पांच बसों और दो चारपहिया वाहनों से देवघर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रा में नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्य अजय प्रताप नारायण सिंह, भाजपा नेता अभय प्रताप नारायण सिंह, ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह तथा संस्थान के सचिव कुशल प्रताप नारायण सिंह एडवोकेट सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। इस दौरान चंद्रभूषण पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, संदीप सिंह, नागेंद्र पांडेय, मनीष सिंह टप्पू, शशांक सिंह, भुवनेश सिंह, मुखलाल चौहान, हरिशंकर वर्मा, राम आज्ञा यादव, विश्वजीत गुप्ता, सागर गोंड, जीउत यादव, रत्नेश सिंह, शिवम प्रताप सिंह, नगीना रावत, पारस निषाद, अनूप मधेशिया, सुखल राजभर समेत करीब 250 श्रद्धालु देवघर यात्रा पर रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर यात्रा शुरू की। जत्थे के प्रस्थान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।