news-details

बाल कथा व्यास सूरज द्विवेदी की श्रीमद्भागवत कथा सुनने को उमड़े श्रद्धालु

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के छात्र रहे सूरज द्विवेदी की संगीत के प्रति रुचि ने उन्हें भक्ति और अध्यात्म की दुनिया में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। सूरज द्विवेदी ने वर्ष 2018में कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आगे की पढ़ाई से अधिक ध्यान इन्होंने संगीत और भक्ति पर दिया। वर्तमान में एक अच्छे कथावाचक बन गए हैं। श्री खाकी बाबा आश्रम में इस समय कथा व्यास सूरज द्विवेदी श्री मद्भागवत कथा कह रहे हैं। कथा श्रवण के लिए गुरुवार को तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सूरज द्विवेदी के कक्षाध्यापक रहे देवांशु सिंह ने गुरुवार को कथा व्यास के रूप में अपने शिष्य से मुलाकात की। शिक्षामित्र शिवकरन गुप्ता भी साथ रहे। गुरुवार की कथा भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर आधारित रहीं। जन्म की संगीतमय कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर दिखे। श्रद्धालुओं में भादर और घोरहा के सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक अंत तक कथा में डटे रहे।