
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। केशव कुमार के निर्देशन में कुशीनगर पुलिस को हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना हाटा पुलिस ने हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुए मामले में शामिल एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 241/2026 में दर्ज मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में बताया कि मृतक शैलेश कुमार शुक्ला के पास उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे। महिला द्वारा कई बार उन्हें डिलीट करने के लिए कहने के बावजूद मृतक ऐसा नहीं कर रहा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने शैलेश की हत्या कर दी।यह मामला थाना कोतवाली हाटा में धारा 103(3) एवं 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला अभियुक्ता को 21 मई 2026 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध हरेराम सिंह यादव, उपनिरीक्षक रुपेन्द्र पाल, उपनिरीक्षक प्रभात यादव, कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सूर्य, कांस्टेबल चन्द्रमा बिन्द तथा महिला कांस्टेबल सोनम यादव शामिल रहीं।