news-details

बिल्हौर में आम के पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ढुलमऊ गांव के सामने खेत में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान नहीं हो सकी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं है।जानकारी के मुताबिक, अलियापुर से बंबा के किनारे-किनारे बिषधन जाने वाले मार्ग पर ढुलमऊ गांव के सामने स्थित खेत में आम का पेड़ है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक का शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

फोरेंसिक टीम जुटाएगी साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सूचना दी है। घटनास्थल पर साक्ष्यों की सुरक्षा के लिए लोगों को शव के पास जाने से रोका गया। पुलिस आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।शव मिलने के बाद कुछ लोगों ने आत्महत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।