news-details

बिजली के खम्भे पर जयभीम होल्डिंग लगाने को दो पक्षों में मारपीट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर ।  लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर उत्तरी (महादेवा) गांव में शनिवार को बिजली के पोल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का होर्डिंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक जारी रही, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हालात को देखते हुए थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।जानकारी मिलते ही कोतवाल और क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और विवादित होर्डिंग को हटवाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि पुलिस को दो पक्षों के बीच बिजली के खंभे पर पोस्टर लगाने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस बल ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।