news-details

बिजली की चिंगारी से सब्जी की दुकान में आग, 22 गांवों की सप्लाई ठप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। नवाबगंज के अस्पताल चौराहे पर ट्रांसफार्मर से जुड़े बंच केबल में आई खराबी के चलते निकली चिंगारी से एक सब्जी विक्रेता की दुकान में आग लग गई। हादसे में दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर नवाबगंज टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे नगर सहित करीब 22 गांवों में कई घंटों तक बिजली गुल रही।जानकारी के अनुसार, अस्पताल चौराहे पर ट्रांसफार्मर के पास सब्जी विक्रेता नरेश कुमार रोज की तरह दुकान लगाए हुए थे। अचानक बंच केबल से तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जो उनकी दुकान तक पहुंच गईं। देखते ही देखते दुकान में आग लग गई और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को अवगत कराया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। लाइनमैन प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।पीड़ित नरेश कुमार ने बताया कि वह सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आग लगने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।बिजली विभाग के कर्मचारी देर तक केबल की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक नवाबगंज नगर और आसपास के 22 गांवों में बिजली बहाल करने का कार्य जारी था।