news-details

बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर आंदोलन और बैरियर व्यवस्था पर उठाए सवाल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा की कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या में लगाए गए बैरियरों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने भाजपा नेता विनय कटियार के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों की उपेक्षा की बात कही गई थी।बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में देवीपाटन मंडल, बस्ती, अयोध्या और बाराबंकी क्षेत्र के लोगों का बड़ा योगदान रहा। इन लोगों ने आंदोलन के लिए धन, जनशक्ति और हर संभव सहयोग दिया था।उन्होंने कहा कि पहले हजारों श्रद्धालु नियमित रूप से अयोध्या जाकर नागेश्वर नाथ मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन करते थे, लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था और बैरियरों के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है।पूर्व सांसद ने दावा किया कि अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में बैरियर व्यवस्था से लोगों में नाराजगी रही, जिसका असर चुनावों में भी दिखाई दिया।उन्होंने कहा कि वह खुद अभी तक राम मंदिर दर्शन के लिए नहीं गए हैं। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था और आसान होनी चाहिए।धमकियों को लेकर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में ऐसी बातें आती रहती हैं और वह इससे डरने वाले नहीं हैं।