
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। औंगद करनाल में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने रहेंगे, तब तक भारतीय जनता पार्टी को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।राजपूत समाज को संबोधित करते हुए बृजभूषण ने कहा कि राहुल गांधी अपनी मौजूदा राजनीतिक स्थिति से संतुष्ट हैं और आगे बढ़ने की इच्छा नहीं रखते। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे राहुल गांधी की तरह संतुष्ट होकर न बैठें, बल्कि लगातार मेहनत और संघर्ष के जरिए आगे बढ़ने का प्रयास करें।पूर्व सांसद ने राहुल गांधी के सलाहकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भले कांग्रेस के लिए काम करते हों, लेकिन उनके फैसलों का राजनीतिक फायदा भाजपा को मिलता है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी अक्सर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करते हैं।अपने संबोधन में बृजभूषण शरण सिंह ने मेहनत, एकजुटता और निरंतर प्रयास का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से असंभव लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। समाज को एकजुट रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि बड़े बदलाव सामूहिक प्रयास से ही संभव हैं और युवाओं को सफल लोगों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।