
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति की मौत के विरोध में गुरुवार को जाजमऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अनोखा प्रदर्शन किया। घाटमा स्थित घटनास्थल पर मुंडन कराकर विरोध जताने के दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई, जिसमें उनके सिर में चोट लग गई।बताया गया कि पिछले शनिवार मंदिर दर्शन के लिए जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है।विरोध जताने पहुंचे व्यापारी नेता ने सार्वजनिक रूप से मुंडन शुरू कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान उनके सिर में चोट लगने से खून निकलने लगा।स्थिति को देखते हुए पुलिस ने व्यापारी नेता और उनके एक साथी को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। व्यापारी संगठन ने हादसे में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई।