news-details

बाइक-ई-रिक्शा रैली से ‘स्कूल चलो’ का संदेश

You can share this post!

 Pardarshi Vikas News Amethi

स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत अभिभावकों को शत प्रतिशत नामांकन का संदेश देने के लिए बुधवार को भादर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।बाइक रैली में सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। रैली का आरम्भ खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के बच्चे भी शामिल हुए।बाइक रैली के दौरान रूट पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बैनर के साथ नारे लगाते हुए शिक्षकों का स्वागत और उत्साहवर्धन किया। रैली में एक रुट पर खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव बी आर सी के स्टाफ के साथ रहे।दूसरे रुट पर नोडल संकुल शिक्षक देवांशु सिंह और उमेश त्रिपाठी ने बाइक रैली का नेतृत्व किया।सुसज्जित वाहन  बाइक रैली के साथ स्कूल चलो अभियान के बारे में प्रचार प्रसार करते हुए आगे बढ़ रहा था। रुट न1की रैली टीकरमाफी, कल्याणपुर और इस्माइलपुर न्याय पंचायतों का भ्रमण किया।ए आर पी सी बी तिवारी , राजेन्द्र कुमार,देव प्रकाश और अलखकुमार मिश्र ने मार्गदर्शन किया। रूप न2की रैली ने भादर, पीपरपुर और त्रिशुंडी में न्याय पंचायतों का भ्रमण किया। नोडल संकुल शिक्षक देवांशु सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह और अनिल कुमार सोनी ने मार्गदर्शन किया। बाइक रैली के दौरान प्राथमिक विद्यालय भादर प्रथम,रतापुर, कम्पोजिट विद्यालय मवइया,ढेमा और दुर्गापुर में जलपान और भोजन का बेहतर इंतजाम किया। दुर्गापुर में इं प्र अ नागेन्द्र प्रताप शुक्ल ने पूड़ी , सब्जी और लड्डू के साथ बाइक रैली में शामिल शिक्षकों को भोजन कराया। यहीं रैली का समापन भी हुआ। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, ब्लाक अध्यक्ष कपिलेश यादव,एम आई एस इंचार्ज   अनिल यादव , अंकित सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री अरुण सिंह, ओम प्रकाश राव, विक्रम उपाध्याय, सतीश शर्मा, ज्ञान चंद पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन 
बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र भेंटुआ के सामने से ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की ई-रिक्शों से रैली निकाली गई। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली ब्लॉक परिषद से होते हुए टिकरी चौराहे के सामने से ग्वाल चौराहा पहुंची और भीमी होते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय भेंटुआ परिसर में विश्राम किया। भोजन के बाद रैली थोड़ा होते हुए पुन: बीआरसी केंद्र पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया।  सभी रिक्शा में स्कूल चलो अभियान के स्लोगन के साथ बैनर लगाए हुए गए थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने रैली का नेतृत्व करते हुए सभी स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक बच्चों का नामांकन हों। स्कूलों के प्रधानाध्यापक के साथ पूरा स्टाप लगकर अपने लक्ष्य को हासिल करे। इस दौरान एआरपी विनय पांडेय, राजीव साहू, राकेश सिंह, महेंद्र जायसवाल, प्र अ अमर बहादुर सिंह,राजा राम यादव,नूर जहां, रामचंद्र यादव, प्रदीप कुमार यादव,राज कुमार, तुलसी राम, सुनीता रजक,रेखा बौद्ध,किरन कुमारी, प्रभा यादव,उमा यादव, अनिल कुमार, अभिमन्यु सिंह, मानवेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।


स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य तीन वर्ष से चौदह वर्ष आयु के बच्चों को बाल वाटिका और स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन कराना है। परिषदीय विद्यालयों में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेंजे, हमारे शिक्षक बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी लेंगे।- शिव कुमार यादव