news-details

बंगाल मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पश्चिम बंगाल में सोमवार को सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में हुए इस विस्तार में 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, 3 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 को राज्य मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार 294 सदस्यीय विधानसभा वाले पश्चिम बंगाल में अधिकतम 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अभी तीन पद रिक्त हैं। इससे पहले 9 मई को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पांच अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी।विभागों के बंटवारे में मुख्यमंत्री ने गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं अन्य मंत्रियों को ग्रामीण विकास, खेल, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति तथा जनजातीय कल्याण जैसे विभाग सौंपे गए हैं। राजनीतिक जानकार इस विस्तार को सरकार की प्रशासनिक मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं।