news-details

बीएचयू हॉस्टल में हंगामा, वार्डन पर छात्र से अभद्रता और प्रताड़ना के आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बाल गंगाधर तिलक छात्रावास में बुधवार देर रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल वार्डन ने एक छात्र के साथ अभद्रता करते हुए उसका कॉलर पकड़ा, खाना डस्टबिन में फिंकवा दिया और कमरे में ताला लगा दिया।एमएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र कुमार सौरभ ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि हॉस्टल मेस का संचालन ठीक से नहीं हो रहा और भोजन की गुणवत्ता खराब है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह रात करीब 10 बजे कमरे में खाना बना रहा था। इसी दौरान वार्डन गार्डों के साथ पहुंचे और कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।छात्र का आरोप है कि वार्डन ने भोजन बनाने का सामान जब्त कर लिया, तैयार खाना फिंकवा दिया और उसे कमरे से बाहर निकालकर ताला लगा दिया, जिससे उसे पूरी रात हॉस्टल परिसर के ग्राउंड में रहना पड़ा।घटना की सूचना मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर कार्यालय का घेराव कर वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और छात्रावासों में भोजन व मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की है।