news-details

बाबा मंगलेश्वर धाम से निकली भव्य शोभा यात्रा, हनुमान-शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर नगर: मकड़ीखेड़ा ग्राम सभा स्थित प्राचीन बाबा मंगलेश्वर धाम (शिव मंदिर) में शुक्रवार को भव्य धार्मिक आयोजन के तहत हनुमान जी एवं शनिदेव की शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित चन्द्र प्रकाश तिवारी एवं पंडित श्याम तिवारी द्वारा विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भगवान हनुमान और शनिदेव की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों ने जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने पूरे आयोजन को धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि 3 जुलाई 2026 को मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।ग्रामीणों के अनुसार, यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।