
लखनऊ।बी बी जी राम जी योजना के अन्तर्गत सोमवार को उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 125दिन की रोजगार गारंटी को मजबूत करने के लिए विशेष रोजगार सृजन दिवस आयोजित किया जाएगा। योजना के अन्तर्गत 375प्रकार के काम कराए जायेंगे।बी बी जी राम जी योजना के अन्तर्गत पिछले चार महीने से मजदूरों की बकाया मजदूरी की धनराशि उनके बैंक खातों में आना शुरू हो गई है।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में 7, कालिदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर 12 अक्टूबर को विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले विशेष रोजगार सृजन दिवस की तैयारियों एवं कार्ययोजना की समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री सौरभ बाबू, आयुक्त ग्राम्य विकास श्री पी.के. उपाध्याय सहित प्रदेश के सभी 75 जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि 12 अक्टूबर को आयोजित विशेष रोजगार सृजन दिवस को सफल बनाने के लिए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। जिन जनपदों में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति अभी तक नहीं हो पाई है, वहां विशेष ध्यान देते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित कर नियमित समीक्षा, स्थलीय निरीक्षण और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों के अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
खंड विकास अधिकारियों ने की बैठक
सोमवार को विशेष रोजगार दिवस की तैयारी को लेकर रविवार को सभी खंड विकास अधिकारियों और उपायुक्तों ने अधीनस्थ कार्मिकों के बाद बर्चुअल मीटिंग करके कार्यस्थलों पर अधिक से अधिक मजदूरों को काम देने के निर्देश दिए।