
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक निजी बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के रमेशनगर बड़ी नहर के पास सुबह करीब 7 बजे हुई।जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर से अयोध्या जा रही एक निजी यात्री बस (यूपी 45 टी 5214) रमेशनगर बड़ी नहर के पास यात्रियों को बैठाने के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।कंडक्टर की मौके पर मौतटक्कर इतनी भीषण थी कि बस का शीशा साफ कर रहे कंडक्टर संतोष गुप्ता (42), निवासी जराई कला, थाना हलियापुर (सुल्तानपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में दो लोग घायलइस हादसे में 17 वर्षीय प्रज्ञा सिंह, निवासी ककरहवा (हलियापुर) और धमथुआ मुगलन गांव निवासी महेश पासी (42) घायल हो गए। दोनों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।पुलिस मौके पर पहुंचीसूचना मिलते ही कुमारगंज पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल ने मौके का निरीक्षण कर यातायात को सामान्य कराया।डंपर चालक फरारहादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और राहत टीम देर से पहुंची। फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।