
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिलकुशा कॉलोनी में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में तीन वाहनों में आग लग गई। इस घटना में एक मोटरसाइकिल और एक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक स्कूटी को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।पुलिस के अनुसार, मोहल्ले में खड़ी गाड़ियों में आग लगाने की यह घटना एक युवक द्वारा अंजाम दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें करीब 14–15 साल का एक किशोर वाहनों में आग लगाता हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और उसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।