news-details

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ बद्रीनाथ धाम के ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधकों की सही जांच कराए सरकार- मायावती

You can share this post!

 

लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के सामने आने के बाद उत्तराखंड राज्य के बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा में चोरी और गबन आदि होने का मामला सुर्खियों में हैं। बहुजन समाज पार्टी ने दोनों विख्यात स्थलों में ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की सही से जांच की मांग की है और कहा है कि सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के जिन नेताओं ने श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप लगाए हैं, उनसे पुख्ता सुबूत ‌लेकर हर चोर व गबन कर्ता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर दिए गए बयान में कहा है कि यदि निचले स्तर पर कोई अनियमितता हुई है तो उसके लिए या तो मुख्य प्रबंधकों की मिलीभगत रही होगी या उनकी लापरवाही जिम्मेदार होगी। ऐसे में पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और एसआईटी को इस मामले पर विशेष ध्यान देना चाहिए।बसपा प्रमुख ने अपने बयान में यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में बड़ी रकम की कथित चोरी और गबन के आरोप लगाए हैं। यदि ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं तो संबंधित नेताओं को भी अपने दावों के समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहिए, ताकि कोई भी दोषी बच न सके।उन्होंने कहा कि यदि आरोपों के समर्थन में पर्याप्त प्रमाण नहीं दिए गए तो इसे केवल राजनीतिक मुद्दा माना जाएगा। मायावती ने कहा कि जनता की आस्था से जुड़े ऐसे मामलों में राजनीति नहीं, बल्कि तथ्यों और निष्पक्ष जांच को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।