news-details

अयोध्या में मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन बस योजना शुरू होने से पहले ही अटकी

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में गांवों को जिला मुख्यालय और ब्लॉक से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन बस योजना शुरुआती चरण में ही अटकती नजर आ रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के करीब एक माह बाद भी जिले में एक भी रूट पर बस संचालन शुरू नहीं हो सका है। जिन दो रूटों पर एक मई से बसें चलनी थीं, वहां अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया। परिवहन निगम ने अप्रैल में मया और मवई ब्लॉक से निजी बस संचालन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर रूट आवंटित किए थे। योजना के तहत मवई ब्लॉक के उमापुर और मया ब्लॉक के बरौली से बस संचालन प्रस्तावित था, जिससे 255 ग्राम पंचायतों के लोगों को लाभ मिलना था। लेकिन एक आवेदक ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला देकर पीछे हट गया, जबकि दूसरे आवेदक ने अब तक संचालन की तारीख तय नहीं की है। सरकार की योजना जिले के सभी 11 ब्लॉकों से दो-दो बसें चलाने की है, जिसके तहत कुल 22 निजी बसों का संचालन प्रस्तावित है। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब अन्य रूटों के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू करने संबंधी निर्देश मुख्यालय से मिलने का इंतजार किया जा रहा है।