
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम शुष्क रहेगा और पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।