news-details

अयोध्या कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप केस, FIR के बाद फरार; पुलिस जांच तेज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के कथावाचक पवन देव महाराज (42) दुष्कर्म के मामले में FIR दर्ज होने के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इसी बीच मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़ित महिला के भाई ने सामने आकर कथावाचक का समर्थन किया और बहन पर ही गंभीर आरोप लगाए। भाई ने एसएसपी को दी शिकायत में दावा किया कि उसकी बहन ने 30 लाख रुपये ऐंठने के लिए झूठा मामला दर्ज कराया है। हालांकि पीड़ित महिला ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए न्याय की मांग की है और कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह महिला आयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेगी।महिला बिहार के सीवान जिले की रहने वाली है और उसका आरोप है कि 2023 में कथा के दौरान उसकी मुलाकात पवन देव महाराज से हुई थी। इसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संबंध बढ़े। महिला का कहना है कि 2025 में उसे अयोध्या बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया गया और बाद में मंदिर में विवाह कराया गया। इसके बाद वह कथावाचक के घर भी रही, लेकिन बाद में उसे जबरन मायके भेज दिया गया और उसके जेवर व अन्य कीमती सामान वापस नहीं किए गए।इस पूरे मामले में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसे धमकाया भी गया। वहीं दूसरी ओर कथावाचक और महिला के बीच 6 मिनट 30 सेकेंड का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच भावुक बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने बीकापुर कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।