news-details

अयोध्या डिपो में औचक निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बुधवार को अयोध्या डिपो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिपो में कई खामियां सामने आईं। करीब 110 चालक और परिचालक नियमित ड्यूटी के प्रति लापरवाह पाए गए। इसके चलते डिपो का लोड फैक्टर और आय प्रभावित होने की बात सामने आई।क्षेत्रीय प्रबंधक ने डिपो प्रभारी और संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने एआरएम धीरेन्द्र चौबे को डिपो की निगरानी बढ़ाने को कहा। केंद्र प्रभारी को लापरवाही करने वाले कार्मिकों के खिलाफ नोटिस जारी करने तथा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।निरीक्षण में डीजल औसत भी कम पाया गया। आरएम ने कहा कि डिपो की आय बढ़ाने के लिए बसों का संचालन बेहतर ढंग से किया जाए और लोड फैक्टर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने चालक और परिचालकों को यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने तथा डिपो की छवि बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को नियमित निगरानी और लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।