news-details

अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने पर विवाद, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

You can share this post!

 

तनिश सिंह

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा चौकी अंतर्गत दयालखेड़ा गांव में अवैध मिट्टी खनन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी महेंद्र प्रताप रावत ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि अवैध खनन की वीडियो बनाने पर उनके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित के अनुसार, 30 मई 2026 की रात करीब 8 बजे गांव के पास डंपर संख्या UP33DT8417 से कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन और परिवहन किया जा रहा था। महेंद्र प्रताप रावत का कहना है कि जब उन्होंने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और वीडियो तुरंत डिलीट करने का दबाव बनाने लगे।आरोप है कि वीडियो हटाने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना उसी समय स्थानीय चौकी पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महेंद्र प्रताप पत्रकार