news-details

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन की सख्ती, 11 वाहन सीज और चालान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर नगर। जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को खनिज विभाग, निदेशालय की टीम और पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर उपखनिज बालू, मोरम और गिट्टी से लदे वाहनों की जांच की।अभियान के दौरान करीब 160 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में 11 वाहन ऐसे मिले जो ओवरलोडिंग कर रहे थे या बिना वैध परिवहन प्रपत्र के संचालित पाए गए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की गई।खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से करीब सात लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा।प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।