news-details

अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में नया विवाद: ब्रह्मचारी आशुतोष के आरोपों से बढ़ा तनाव

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े यौन शोषण केस में शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर दावा किया कि यह पूरा मामला उन्हें रामचंद्र दास के दबाव में दर्ज करवाया गया था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास चैट और रिकॉर्डिंग जैसे सबूत मौजूद हैं, जिनमें इस केस और आश्रम विवाद से जुड़ी बातचीत शामिल है।आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह भी कहा कि यदि उनके गुरु की किसी भी तरह की अनहोनी होती है तो इसके लिए रामचंद्र दास जिम्मेदार होंगे। उन्होंने मथुरा स्थित आश्रम और संपत्ति विवादों का भी जिक्र किया और कहा कि वे इस पूरे मामले को कोर्ट में ले जाएंगे।वहीं दूसरी ओर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें अब अपनी और अपने उत्तराधिकारी की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। उन्होंने आशंका जताई कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।इस पूरे प्रकरण में पहले से चल रहा यौन शोषण का मामला और न्यायालयी कार्यवाही भी जारी है, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप के चलते तनाव और बढ़ गया है। पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया पर अब सभी पक्षों की नजर टिकी हुई है।