news-details

अधिवक्ताओं को सपरिवार कैशलेस इलाज की मांग, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधायक गोविंद नगर सुरेंद्र मैथानी एडवोकेट ने अधिवक्ताओं को सपरिवार कैशलेस इलाज सुविधा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति की ओर से दिए गए मांग पत्र में अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कैशलेस इलाज योजना लागू करने या उन्हें आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग की गई है।विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि वह स्वयं अधिवक्ता हैं और अधिवक्ताओं व उनके परिवारों की समस्याओं को समझते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी रूप से रखा जाएगा और जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।इससे पहले अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात कर अपनी मांग रखी थी। समिति के संयोजक पं. रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं को सपरिवार निशुल्क इलाज की सुविधा देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में पहले भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया था।विधायक ने प्रतिनिधिमंडल से मांग पत्र लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था, जिसे उन्होंने पूरा करते हुए मुख्यमंत्री को सौंप दिया।इस दौरान प्रशांत शुक्ला, आशीष गुप्ता, संजीव कपूर, राकेश सिद्धार्थ, शिवम गंगवार, प्रियम जोशी, अभिषेक शर्मा, वीर जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।