
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
कानपुर बार एसोसिएशन हाल में स्मृति शेष पं. राम कृष्ण शर्मा एडवोकेट की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और अधिवक्ता हितों के लिए उनके योगदान को याद किया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेन्द्र अवस्थी ने कहा कि पं. राम कृष्ण शर्मा ने वर्ष 1974 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा से मुलाकात कर प्रदेश की पहली अधिवक्ता कल्याणकारी योजना के रूप में अधिवक्ता सामूहिक बीमा योजना शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को आर्थिक सहायता मिल रही है।महामंत्री विनय मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए पं. शर्मा के सिद्धांतों और संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन अविनाश बाजपेई ने कहा कि पं. शर्मा के अधिवक्ता कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने में उनके पुत्र एवं लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. रवीन्द्र शर्मा लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने हाल में अधिवक्ताओं के लिए घोषित कैशलेस इलाज की सुविधा को भी लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया।रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि वह अपने पिता के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए अधिक से अधिक कल्याणकारी योजनाएं लागू कराने के प्रयास जारी रखेंगे।श्रद्धांजलि सभा में नरेश त्रिपाठी, भानु द्विवेदी, राम आश्रय त्रिपाठी, भगवत दास, आनंद गौतम, कपिल दीप सचान, अश्वनी आनंद, रमा कांत, योगेश कुमार, गौरी शंकर, मुमताज, मधु यादव, राजेश त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, विजय कुमार, फारुख अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।