
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। अवध बार एसोसिएशन, उच्च न्यायालय लखनऊ के चुनाव में महासचिव पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अनुराग सिंह चौहान ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण, अधिकारों की रक्षा और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने के लिए प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। मीडिया से बातचीत में अनुराग सिंह चौहान ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। न्यायिक प्रक्रिया में उनकी अहम भूमिका होती है, इसलिए उनके पेशे से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर संबंधित अधिकारियों और सक्षम मंचों तक पहुंचाया जाएगा।उन्होंने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि वे भयमुक्त वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।चौहान ने कहा कि अधिवक्ता समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान अधिवक्ता अर्जुन सिंह कलहंस सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। बातचीत में अधिवक्ताओं के हितों, सुरक्षा और संरक्षण अधिनियम लागू कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।