news-details

अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पार्टी नेताओं ने संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस को लिखित शिकायत और सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट सौंपे। उनका आरोप है कि फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर अदिति यादव के खिलाफ भ्रामक, अपमानजनक और चरित्र हनन करने वाली सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे न केवल परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है, बल्कि सामाजिक माहौल भी खराब हो रहा है।राज साहनी ने कहा कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं के खिलाफ मामूली टिप्पणी पर भी तत्काल कार्रवाई होती है, जबकि इस मामले में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।प्रदर्शन में शामिल अन्य नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी की बेटी या परिवार के सदस्यों को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में महिलाओं को सम्मान का स्थान दिया गया है और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकतीं।पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।