news-details

अदालती नोटिस दबाने वाले डाकिया के विरुद्ध पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी‌। थाना कोतवाली अमेठी अन्तर्गत गंगौली गांव के एक व्यक्ति ने गांव के पोस्ट मैन के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।  बेचू पुत्र राम प्रसाद का कहना है कि उसका एक वाद ,एस डी एम न्यायिक कोर्ट में चल रहा है।धारा 24के वाद प्रभावती बनाम अवनीश आदि में 19जून को रजिस्टर्ड नोटिस जारी हुई थी। डाकिया की ओर से जानबूझकर की गई लापरवाही से नोटिस उसको समय से नहीं मिल पाई और मुकदमे में उसके विरुद्ध आदेश हो गया है। आरोप है कि डाकिया ने  वादी के पैरोकार गांव के अखिलेश पांडेय और सुनील पांडेय की मिलीभगत से नोटिस जानबूझकर नहीं दी बेचू का कहना है कि समय से नोटिस न मिलने के कारण उसे अपूर्णनीय क्षति हुई है। बेचू ने पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की थी। अधिकारियों ने मामले का कोई निस्तारण नहीं किया। बेचू ने कोतवाली में तहरीर दी है। अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।इस संबंध तहसीलदार का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।