
Pardarshi Vikas News Amethi
गौरीगंज निवासी शाखा प्रबंधक राम बहादुर चक्रवर्ती के छोटे पुत्र कुशाग्र चक्रवर्ती का गुरुवार की रात निधन हो गया। कुशाग्र लम्बे समय से बीमार था। गांव समाज के लोगों ने बालक के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
शुक्रवार को अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कुशाग्र -20 लम्बे समय से बीमार चल रहा था। दो महीने तक पी जी आई में इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका
अन्त्येष्टि स्थल पर दाह संस्कार के समय श्रद्धांजलि सभा में शरीर छोड़ चुके कुशाग्र चक्रवर्ती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दुःखी और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। शाखा प्रबंधक आर बी चक्रवर्ती के परिवार को ढांढस बंधाया। जिला उद्योग केन्द्र गौरीगंज के जिला प्रबंधक डी बी कनौजिया,श्रामणेर दीक्षा प्राप्त बौद्धाचार्य के पी सविता, वरिष्ठ बौद्धाचार्य हौसिला प्रसाद, अवकाश प्राप्त शाखा प्रबंधक एस पी कनौजिया,गुरु प्रसाद, बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति के जिला अध्यक्ष संजय कुमार शास्त्री,कन्हई राम बौद्ध,राम चन्द्र, राजेश अकेला, श्याम लाल भारती त्रिभुवन दत्त , राजेश कोरी ललित कुमार,मो इश्तियाक, अनिल कुमार, नरेन्द्र कुमार,शिव प्राण कुमार, राम तीर्थ, दिलीप कुमार श्याम कुमार,किसुन पाल, धर्मेंद्र कुमार,राम सजीवन, पप्पू शर्मा आदि अंतिम संस्कार में शामिल हुए और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
Leave Comments