news-details

अपना दल एस की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Prayagraj

अपना दल एस की मासिक बैठक एस आर टावर में जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव ज्ञानेंद्र पटेल  द्वारा किया गया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि विधायक जीतलाल पटेल ने बैठक में संगठन को मजबूत कर बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि जब संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होता है, तभी पार्टी की नीतियां और विचारधारा प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचती है।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जीतलाल पटेल, लक्कू चौधरी, जितेंद्र पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, मुस्ताक अहमद, मिथिलेश सिंह पटेल, अभय प्रताप पटेल (बादल पटेल), कुलदीप पटेल बृजेश पटेल, परमानंद मिश्रा, विजय सिंह राजेश्वरी सिंह, रॉबिन पटेल विधायक प्रतिनिधि, ज्ञानेंद्र वर्मा, महेश पटेल, बसंत लाल पटेल, ओमप्रकाश वर्मा, दशाराम पटेल सभासद, शिवजी पाल, महेश पटेल, राम आश्रय पटेल, शिवदयाल पटेल, दिनेश सिंह, रमाकांत गुप्ता, उदय राज पटेल, रोहित सिंह, रामखेलावन पटेल, नागेंद्र पटेल, भूपेंद्र पटेल, राजू सेठ, राजेंद्र पाल, रामप्रसाद, राममिलन, वर्मा, विकास पटेल, संजीव गहलौत जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस सहित सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थित रहे।